मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा बोहरा समाज की लोकप्रिय शख्सियत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी, इंडिया न्यूज़ 53 के सीईओ तथा समाजसेवी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का जन्मदिन उनके निवास पर सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत के नेतृत्व में पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ताप्ती सेवा समिति सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए गरीब और अमीर का भेदभाव किए बिना सभी लोगों के जन्मदिन मनाती है तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य करती है।
मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने ताप्ती सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर घर आकर जो सम्मान और स्नेह दिया गया, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य तथा संस्था की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, उपाध्यक्ष अता उल्लाह खान, अरुण जोशी महाराज, रियाज-उल-हक अंसारी, राजेश भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

