मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी, बुरहानपुर के मीडिया प्रभारी एवं बोहरा समाज के लोकप्रिय समाजसेवी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का जन्मदिन बुधवार को लालबाग रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित उपस्थित नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व विधायक हमीद काजी, अमर यादव, वाजिद इकबाल, एडवोकेट उबेद शेख, नगर निगम सभापति अनीता अमर यादव, योजना देवड़ा, एडवोकेट रजनी, डॉ. फरीद काजी, इस्माईल अंसारी, नगर निगम उपसभापति फहीम हाशमी, नोमान खान, शाहिद बांदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद उल्लाह खान डायमंड, हफीज मंसूरी (लालबाग), इनाम अंसारी, हुजैफा मुलायमवाला, दीपक जंगाले, हेमंत सोनवाने, आशीष भगत, शेख आरिफ, शेख असगर, इमरान खान, वसीम बख्श, सुनील सोनवाने, मीनाक्षी महाजन, कैलाश पाटिल, डॉ. फिरोज, हेमंत पाटिल, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, डॉ. प्रवीण टेम्बून, कमलेश शाह, भावेश तोमर, साजिद अंसारी, असलम खान, योगेश पुनवाला, प्रह्लाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

