शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिंथेटिक रंग मिली 40 कुंतल सौंफ सीज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाने की शिकायत पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 विनीत कुमार के नेतृत्व में तहसील एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से जलालाबाद स्थित होरीलाल के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि परिसर में घटिया सौंफ में सिंथेटिक रंग मिलाया जा रहा था। मौके से सौंफ के दो नमूने तथा सिंथेटिक रंग का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके साथ ही लगभग 40 कुंतल सौंफ, जिसकी अनुमानित कीमत 2.80 लाख रुपये है, तथा 8.5 किलोग्राम सिंथेटिक रंग को सीज कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के सौंफ का निर्माण एवं प्रसंस्करण कर रहा था। इस पर विभाग ने प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया।

कार्रवाई के दौरान केवी फूड, जलालाबाद से जीरा का एक नमूना, खुदागंज (शाहजहांपुर) से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना, मिर्जापुर (शाहजहांपुर) से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना तथा कचहरी स्थित मिस्टर इडली प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुभम तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, मनोज कुमार, सौरभ सोनी, मानवेंद्र कुमार, विनय यादव और विवेक कुमार वर्मा मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.