अविस्मरणीय होगा तामिया सावन महोत्सव, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायज़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अविस्मरणीय होगा तामिया सावन महोत्सव, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायज़ा | New India Times

तामिया की खूबसूरत वादियों में छाने वाला कोहरा हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। बारिश के मौसम में आयोजित होने वाला सावन महोत्सव इस बार भी पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय बने, इसके लिए सभी संबंधित विभाग अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह बात कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने रातेड़ व्यू पॉइंट स्थित यूरेका कैंप में सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान जुन्नारदेव एसडीएम राजनंदिनी ठाकुर, तामिया जनपद पंचायत की सीईओ मोनिका झारिया, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी, तहसीलदार संजय मसराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अगस्त माह में तामिया-पातालकोट में सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बैठक में महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी ट्रैकिंग मार्गों और सेल्फी पॉइंट्स पर सुरक्षा संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में महोत्सव के आयोजन स्थल एवं समय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही स्थानीय खेल, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को महोत्सव का हिस्सा बनाने पर सहमति बनी। अन्य जिलों से आने वाले पर्यटकों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होम-स्टे और होटल संचालकों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।

सावन महोत्सव में सावन के झूले, बैलगाड़ी राइड, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, स्थानीय लोकनृत्य सहित कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में डीएटीसीसी के अशासकीय सदस्य पवन श्रीवास्तव, परार्थ समिति के रामदास नागरे, धारा सिंह तथा तामिया के होटल संचालक भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने रातेड़ व्यू पॉइंट, चिमटीपुर रेस्ट हाउस तथा वीआईपी आगमन की संभावनाओं को देखते हुए छिंदी हेलीपैड का निरीक्षण भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.