मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के तहत सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, लखन प्रताप सिंह, सचिन दीक्षित, संतोष कुमार पाल, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन, नीलम, नरवीर फौजी, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, असलम खान, अब्दुल समद, तारीक, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

