विश्व योग दिवस पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में गर्भवती महिलाओं को योग के प्रति किया गया जागरूक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं, उनके परिजनों एवं अस्पताल के कर्मचारियों को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान बताया गया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाता है, बल्कि मन को शांत, तनावमुक्त एवं सकारात्मक रखकर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य का आधार भी बनता है।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और “स्वस्थ जीवन, स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ मन” का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, कुमारी सोनाली कामले, ब्लड बैंक से विशाल जाधव, आशा कार्यकर्ता शन्नो सहित अस्पताल का समस्त सहयोगी स्टाफ, गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.