नीट परीक्षा के दौरान वहदत-ए-इस्लामी की सराहनीय पहल, विद्यार्थियों और अभिभावकों को उपलब्ध कराया शीतल पेयजल | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

नीट (NEET) परीक्षा के दौरान वहदत-ए-इस्लामी, यवतमाल की ओर से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई।

जून माह की भीषण गर्मी और दोपहर में आयोजित परीक्षा के कारण ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में वहदत-ए-इस्लामी द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक मानवीय और सराहनीय पहल साबित हुई।

इस सेवा कार्य से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली। उपस्थित लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं। वहदत-ए-इस्लामी की यह पहल सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.