12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ | New India Times

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है।
उद्घाटन के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई गई।
प्रदर्शनी के जरिए नागरिकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही योजनाओं से संबंधित सूचना सामग्री एवं जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि 20 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डीसी मनरेगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.