एमडी ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, 22.79 करोड़ का माल जब्त, 20 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर पुलिस की गुन्हे प्रकटीकरण शाखा कक्ष-4 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अब तक कुल 22.79 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ, केमिकल और लैब उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आगे की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को मीरा रोड क्षेत्र में एक महिला के घर से 2.66 करोड़ रुपये कीमत का एमडी ड्रग्स बरामद हुआ था, जिसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुंबई और अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए।
आगे की कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स और केमिकल बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरोह बड़े स्तर पर ड्रग्स निर्माण और सप्लाई में सक्रिय था। मामले में और भी आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच लगातार जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.