इक़रा शिक्षण संस्था में डॉ. शेख हारून शेख बशीर बने शैक्षणिक सलाहकार | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इक़रा शिक्षण संस्था में डॉ. शेख हारून शेख बशीर बने शैक्षणिक सलाहकार | New India Times

इकरा उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज, सालार नगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. शेख हारून शेख बशीर को इकरा शिक्षण संस्था का शैक्षणिक सलाहकार (एजुकेशनल एडवाइजर) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संस्था के शैक्षणिक विकास को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. बशीर ने अपने लंबे सेवाकाल में संस्थान के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों में नवाचार को बढ़ावा देने तथा प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन और पारदर्शिता स्थापित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
वे 31 मई 2026 को प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव, शैक्षणिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संस्था ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकारी मंडल का मानना है कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को आगे भी निरंतर लाभ मिलेगा।
अपने कार्यकाल में डॉ. बशीर ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में कई विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की, जिससे संस्था की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक विधायक सुधीर तांबे (नाशिक विभाग), छोटू सर, गरुड़ सर सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से शैक्षणिक नीतियों को और मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।
डॉ. बशीर की इस नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और पूर्व विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.