पाड़लिया आंगनवाड़ी में वॉटरएड का जल गुणवत्ता प्रशिक्षण, 10 पैरामीटर की जांच का दिया ज्ञान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पाड़लिया आंगनवाड़ी में वॉटरएड का जल गुणवत्ता प्रशिक्षण, 10 पैरामीटर की जांच का दिया ज्ञान | New India Times

ग्राम पंचायत पाड़लिया के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में मंगलवार को वॉटरएड संस्था द्वारा जल गुणवत्ता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती रखी देवड़ा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर, सहायिका श्रीमती लीलाबाई सहित स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की जांच करना सिखाया गया। इसमें pH, क्लोराइड, कठोरता, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, क्लोरीन, अमोनिया, अल्कलिनिटी और टर्बिडिटी जैसे 10 महत्वपूर्ण पैरामीटर की पहचान और परीक्षण की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि पानी में फ्लोराइड 1.5 mg/L और नाइट्रेट 45 mg/L से अधिक होने पर वह पीने योग्य नहीं रहता। साथ ही, कठोर पानी के उपयोग से बर्तनों और कपड़ों पर दाग पड़ने की समस्या भी होती है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने आंगनवाड़ी के पास स्थित हैंडपंप के पानी की जांच कर सभी पैरामीटर की गुणवत्ता को समझा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर ने कहा कि अब वे बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की जांच स्वयं कर सकेंगी। वॉटरएड टीम के गजानंद परमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण से गांव के 328 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.