विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव में हरित पहल, प्रभात फेरी संग 300 पौधों का वृक्षारोपण | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव में हरित पहल, प्रभात फेरी संग 300 पौधों का वृक्षारोपण | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहलगांव स्थित एनटीपीसी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनटीपीसी के पर्यावरण प्रबंधन समूह (EMG) विभाग एवं सृष्टि समाज के संयुक्त तत्वावधान में “जलवायु कार्रवाई (Climate Action)” थीम पर प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में GeM के विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत परिसर में कुल 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा अर्चना पटेल, उपाध्यक्ष मधुमिता दास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) श्रीनाध मारिसेट्टी, कल्याण प्रभारी उषा मारिसेट्टी सहित सृष्टि समाज के सदस्य, एनटीपीसी के विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी से हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
यह जानकारी एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article