विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

गोरखपुर जिला के कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम D.S.T. सुनील परियोजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक सीख भवन परिसर में ग्राम पंचायत बादशाहपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, बरगद, आँवला, हरश्रृंगार, महोगनी एवं यूकेलिप्टस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को भी पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव, पंचायत सचिव सुशील कुमार त्रिपाठी, G.E.A.G. के अजय कुमार सिंह, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, राजेश यादव, रामसूरत, राजन सिंह, धर्मेन्द्र, प्रमोद, पंचायत सहायक सतेंद्र यादव सहित पंचायत राज विभाग के कर्मचारी शमसुद्दोहा, विनोद कुमार, रामगनेश सहानी, दशरथ आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article