डंपर-टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की मौत, 4 घायल, एक ही परिवार के दो सदस्यों की गई जान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डंपर-टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की मौत, 4 घायल, एक ही परिवार के दो सदस्यों की गई जान | New India Times

थाना कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर तिराहा के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में डंपर और सवारी टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में टेंपो सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे पीआरवी को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कांट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान श्रीमती राम क्षत्रिय (28) पत्नी सनी कुमार निवासी ग्राम बबकपुर थाना कांट, कल्लू (45) निवासी मोहल्ला यूसुफजई थाना जलालाबाद तथा उनकी पत्नी श्रीमती गुड़िया (40) के रूप में हुई है। कल्लू और गुड़िया पति-पत्नी थे, जिससे एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दुर्घटना में घायल होने वालों में कृष्णा (4) पुत्र सनी कुमार, मुस्कान पुत्री कृष्णा निवासी नयागांव थाना जलालाबाद, अयान (15) पुत्र कल्लू तथा अनूप पुत्र प्रमोद निवासी मिश्रीपुर थाना आरसी मिशन शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article