बुरहानपुर में स्वच्छता पर सख्ती: विधायक अर्चना चिटनिस और मेयर माधुरी पटेल ने दिए कड़े निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) तथा महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

चिटनिस (दीदी) तथा महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सिंधी बस्ती से गणपति थाना मार्ग, हमीदपुरा, अंसार नगर, ट्रांसपोर्ट नगर से आजाद नगर चौराहा, श्री रेणुका माता मार्ग एवं आलमगंज सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कई स्थानों पर कचरे के ढेर, नियमित सफाई में लापरवाही एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था में कमियां सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर कचरे का एकत्रीकरण बंद किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा जुर्माना सहित अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शत-प्रतिशत प्रभावी रूप से लागू हो, ताकि नागरिकों को कचरा बाहर फेंकने की आवश्यकता न पड़े।

महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने भी सफाई व्यवस्था को नगर की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।

निरीक्षण के दौरान एमागिर्द पंचायत क्षेत्र का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए नियमित कचरा वाहन संचालित किए जाएं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी सीमा से जुड़े क्षेत्रों में भी समान रूप से स्वच्छता बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम एवं ग्राम पंचायत की सीमाओं से जुड़े क्षेत्रों में समन्वय की कमी के कारण सफाई प्रभावित होती है, इसलिए दोनों निकायों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एकीकृत कार्ययोजना बनाई जाए। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल औपचारिकता न मानकर इसे जनआंदोलन के रूप में चलाया जाए, जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article