राजगढ़ में खौफनाक वारदात: लापता महिला बंधी हालत में मिली, जलाने की साजिश की आशंका | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

New India times

राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी-धौरहा मार्ग पर, गरेरी गांव के सामने सड़क किनारे पुलिया के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे एक 40 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध हालत में मिली।

महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और उसका मुंह उसी के दुपट्टे से बंधा हुआ था। उसके शरीर से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था।

संयोग से बारात से वापस लौट रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़ी पीड़िता पर पड़ गई, अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला की पहचान चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव निवासी सरिता सिंह (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह 30 अप्रैल को घर से निकली थी और एक सप्ताह बाद राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में संदिग्ध अवस्था में बंधी हुई मिली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article