जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन द्वारा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर रीवा, सतना और मैहर जिले की जानी-मानी हस्तियों ने वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।

जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र मिश्रा (पूर्व संसदीय सचिव, मध्य प्रदेश शासन) ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में विक्रमादित्य सिंह (गिनी भैय्या) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता एवं डॉ. पंकज सिंह परिहार (जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सभापति शिक्षा समिति) तथा हरीश कांत त्रिपाठी (जिला पंचायत सदस्य, सभापति वन समिति) उपस्थित रहे।

जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

इसके साथ ही क्षेत्रीय लोकप्रिय समाजसेवक, समाज शुभचिंतक एवं सम्मानित अतिथि अमृता सिंह, दीपक पटेल (बघेली कलाकार) एवं डॉ. अंशुल द्विवेदी (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, गोविंदगढ़) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेशनल एंकर गौरव पांडेय ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक हर्षित सिंह चंदेल तथा मुख्य मार्गदर्शक हरी सिंह चंदेल सहित अनेक जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

जंगल सफारी रिसोर्ट मुकुंदपुर में ज्ञानोदय विद्यालय आमिन का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु खोड़री नाथ स्वामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी तथा “बघेली संस्कृति हमारी धरोहर, हमारी पहचान” विषय पर प्रस्तुतियां दी गईं तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर लोकप्रिय क्षेत्रीय नेता हरीश कांत त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित गणमान्यजनों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। वहीं गिनी भैय्या, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश सिंह कस्तरा तथा राजेंद्र सिंह (प्राचार्य, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर) सहित अन्य वरिष्ठ हस्तियों ने अपने-अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में अशोक द्विवेदी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), नागेश्वर मिश्रा (एसआई, चौकी प्रभारी मुकुंदपुर), दीपक पयासी, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, जय प्रकाश तोमर, शिवम मिश्रा, कैलाश तिवारी (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति मर्यादित धोबहट), मोहम्मद इसहाक मदनी (वरिष्ठ पत्रकार) सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ज्ञानोदय विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम अत्यंत रोचक और सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन पर हर्षित सिंह चंदेल, व्यवस्थापक ज्ञानोदय विद्यालय द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article