भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, 3 मई को मथुरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, 3 मई को मथुरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा | New India Times

19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से चौक बाजार, गांधी पार्क में सुबह 10:00 बजे मनाया जाएगा। वहीं 3 मई 2026 को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मथुरा भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजिस्टर्ड) मथुरा की एक बैठक श्रीजी बाबा आश्रम, भूतेश्वर में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्रिका (कार्ड) का विमोचन किया गया।

पंडित राम गोपाल शर्मा जी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा 3 मई 2026 को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ माहेश्वरी धर्मशाला, लाल दरवाजा से शाम 4:00 बजे प्रारंभ होगी। इसमें लगभग 5000 विप्रजन एवं परशुराम महिला शक्ति की ओर से करीब 1000 महिलाएं शामिल होंगी।

महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शहर को विशेष लाइटिंग एवं तोरण द्वारों द्वारा सजाकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की जाएगी। इसमें समस्त मथुरावासी एवं विभिन्न जिलों से आए विप्रजन जगह-जगह स्वागत और आरती उतारकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इससे पूर्व 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव चौक बाजार, गांधी पार्क में सुबह 10:00 बजे मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में फूल बंगला में भगवान परशुराम जी को विराजमान किया जाएगा। इस दिन का विशेष महत्व है।

खरबूजा, सत्तू, जलेबी, कचौड़ी, ठंडाई आदि से ठाकुर जी को प्रसाद अर्पित किया जाएगा। अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा जी ने बताया कि इस दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था हमेशा की तरह इस बार भी की गई है।

बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ एडवोकेट ओ.पी. उपाध्याय, अखिलेश गोड़, मनोज बॉबी भैया, सचिव गौरव कांति शर्मा, मोनू पंडित जी, लंबू पंडित जी, के.के. शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद दीक्षित, अजय लाल, ज्ञानेंद्र दीक्षित, ललित स्वामी (उपाध्यक्ष), के.के. राधापुरम, गजेन्द्र शर्मा, कुंजी पंडित जी, संजय हरियाणा, श्याम पत्रकार, अर्जुन पंडित आदि उपस्थित रहे।

महिला सभा की जिला अध्यक्ष भावना शर्मा, महानगर अध्यक्ष गुंजन शर्मा, संगीता शर्मा, प्रीति शर्मा, सीमा शर्मा, प्रियंका शर्मा, पिंकी शर्मा, ममता शर्मा, दीप्ति शर्मा आदि भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन गौरव कांति शर्मा एवं अखिलेश गोड़ ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article