शा. हाईस्कूल कोलवाशरी का शानदार परीक्षा परिणाम, 100% रिजल्ट से विद्यालय हुआ गौरवान्वित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है।

गत वर्ष के समान इस वर्ष भी शा. हाईस्कूल कोलवाशरी का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 100% रहा है।

छात्र रामेश्वर, पिता विजय नागवंशी ने 98% अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया है। छात्रा सविता, पिता सोहन ऊइके ने 91.6% तथा छात्रा नंदिनी, पिता अशोक नर्रे ने 90.8% अंक प्राप्त कर शाला का गौरव बढ़ाया।

महत्वपूर्ण बात यह रही कि परीक्षा में शामिल 30 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

संस्था की प्राचार्या श्रीमती नीना कपूर पटेल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए सभी को बधाई दी तथा प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article