सामाजिक कार्यों के लिए 'राहत चैरिटेबल ट्रस्ट' ने वरिष्ठ पत्रकार सैयद मतीन को किया सम्मानित | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

सामाजिक कार्यों के लिए 'राहत चैरिटेबल ट्रस्ट' ने वरिष्ठ पत्रकार सैयद मतीन को किया सम्मानित | New India Times

जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार सैयद मतीन को ‘राहत चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में निरंतर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह राहत चैरिटेबल क्लीनिक (इलियट महल) के भव्य उद्घाटन अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सैयद मतीन को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में मौलाना इलियास खान फलाही (सदस्य, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड), हाफिज अनीस (मोहतमिम, जामिया अनवारुल इस्लाम यवतमाल), साजिद पटेल (नाजिम, वहदत ए-इस्लामी हिंद), मोहम्मद नईम (इंचार्ज, मेडिकल विंग), मुफ्ती एजाज शम्सी (जिला सेक्रेटरी, जमीयत उलमाए हिंद), मुफ्ती सोहेल कासमी (मोहतमिम, जामिया इस्लामिया दारुल ईमान यवतमाल), मोहम्मद शाकिर एवं मोहम्मद इरफान उर्फ चांद भाई सहित अनेक गणमान्य लोग मंचासीन रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जब पत्रकार समाज के बीच जाकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है, तो सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। सैयद मतीन ने समय-समय पर प्रशासनिक व सामाजिक मुद्दों को उठाकर आमजन को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सैयद मतीन ने राहत चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है तथा वे आगे भी जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article