राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, शिवम शुक्ला 96.02% अंकों के साथ बने टॉपर | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भिलौरी-भिलौरा (इटवा क्षेत्र) ने CBSE कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के छात्र शिवम शुक्ला ने 96.02% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय टॉपर बने। वहीं दीपांशी यादव ने 91.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—
आर्या राय (90.8%), शीतल (90.6%), शिवम उपाध्याय (90.6%), खुशी त्रिपाठी (89%), सबा (89.2%), जया गुप्ता (89.6%), गौरी सिंह (88.2%) तथा अमन चौधरी (87.8%) ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्राचार्य विश्ववन्धु दूबे ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article