3 करोड़ की सड़क कागजों में बनी, ज़मीन पर गायब! मथुरा में घोटाले का आरोप, सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को पत्र; जांच और निर्माण की मांग | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

3 करोड़ की सड़क कागजों में बनी, ज़मीन पर गायब! मथुरा में घोटाले का आरोप, सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को पत्र; जांच और निर्माण की मांग | New India Times

मथुरा शहर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने इस संबंध में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर का मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद स्थानीय मीडिया में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा।

3 करोड़ की सड़क कागजों में बनी, ज़मीन पर गायब! मथुरा में घोटाले का आरोप, सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को पत्र; जांच और निर्माण की मांग | New India Times

शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा क्षेत्र में एक शिलान्यास पट्टिका लगा दी गई, जिसमें जनपद के सांसद, विधायक एवं एमएलसी के नाम अंकित हैं और ₹300 लाख (3 करोड़ रुपये) की लागत से 16 अगस्त 2025 को सड़क निर्माण दर्शाया गया है।
हालांकि, वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। आरोप है कि मौके पर न तो कोई निर्माण कार्य हुआ है और न ही किसी प्रकार की मरम्मत या पैचवर्क किया गया है। सड़क अब भी बदहाल स्थिति में है, जिससे पूरे मामले में वित्तीय अनियमितता और घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
इसके साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहद खराब बताई गई है। नगर निगम द्वारा जगह-जगह कूड़े के ढेर लगाए जाने और मृत पशुओं के फेंके जाने से दुर्गंध फैल रही है, जो स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
विनोद दीक्षित ने अपने पत्र में मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और यदि घोटाला सामने आए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, सड़क का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की भी अपील की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत देश के प्रधानमंत्री से भी की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article