निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थ नगर जिला के खुनियावं ब्लॉक के ग्राम महुआ पाठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘गांव बस्ती चलो’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान मुख्य अतिथि जयवर्धन तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, और इसके लिए ऐसे अभियान बेहद महत्वपूर्ण हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया तथा पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय समस्याएं रखीं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम में संयोजक अशोक पाठक सहित अन्नू पाठक, राजू दुबे, भारत विश्वकर्मा, जनार्दन पाठक, गिरधारी सोनी, हरकेश पांडे, जितेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा ‘गांव बस्ती चलो’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

