बीमारी और कर्ज से परेशान गल्ला व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जिले के अमानगंज नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 12 निवासी गल्ला व्यापारी संतोष छिरोलिया ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष छिरोलिया ने अपने घर के पीछे बने टीन शेड में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी सबसे पहले उनके पुत्र को लगी, जिसने तुरंत अपने चाचा को सूचित किया।  परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से बीमारी और आर्थिक कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article