महुआ बीन रहे 2 लोगों पर जंगली भैंसा ने किया हमला ,दोनों व्यक्तियों के पैर टूटे ग़भीर रूप से हुए घायल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महुआ बीन रहे 2 लोगों पर जंगली भैंसा ने किया हमला ,दोनों व्यक्तियों के पैर टूटे ग़भीर रूप से हुए घायल | New India Times

जुन्नारदेव के तामिया अंतर्गत सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र में आज सुबह 6 बजे कुकरपानी ग्राम के पास जंगल में दो लोग महुआ बीन रहे थे तभी जंगल से बायसन जंगली भैंसा ने कुकर पानी ग्राम निवासी मानक लाल दर्शमा उम्र 60 ओर सुखमन पिता शोमा लोबो उम्र 50 पर अचानक हमला कर दिया ओर दोनों व्यक्तियों को उठाकर फेक दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ओर दोनों व्यक्तियों के दोनों पैर पर हमला करके पैर तोड़ दिया।

तत्काल ही ग्राम वासियों ओर वन विभाग सांगाखेड़ा की रेंजर ओर वन अधिकारियों ने प्राइवेट वाहन से घायल व्यक्तियों को तामिया हॉस्पिटल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article