अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
जिले के कहलगांव शहर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर के सामने मैदान में श्याम बाल मंडल द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर लोगों ने विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। लट्टू द्वारा तैयार किए गए इन व्यंजनों की लोगों ने काफी सराहना की।
होली मिलन समारोह में सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे और बच्चियां शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगीत की धुनों पर लोग जमकर झूमे और थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश संथालिया, विनीता संथालिया, हर्षित संथालिया, मोहित संथालिया, नीरज खेतान, भोला खेतान, मुरारी खेतान, मनोज संथालिया, कल्पना संथालिया, सार्थक संथालिया, सृष्टि संथालिया, सुमित खेतान, सौरभ चमड़िया, दीपक मारोदिया, बासुकी संथालिया, अमित चौधरी और मनोज संथालिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
मौके पर लोगों ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जो सभी को एक साथ मिलने और खुशियां बांटने का अवसर देता है। यह त्योहार बताता है कि हम चाहे कोई भी हों, लेकिन रंगों की तरह सब एक होकर खुशियां मनाते हैं।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

