इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

Association for Protection of Civil Rights (APCR), भोपाल की ओर से 8 मार्च, रविवार को रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की सिविल सोसाइटी से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेट सेक्रेटरी सैयद जावेद अख्तर ने वर्ष 2025 में APCR द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और संगठन की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि APCR लगातार संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज़ुबैर इलाही ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया, वहीं जिला उपाध्यक्ष डॉ. फ़ज़ल रहमान ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी वॉलंटियर्स की सराहना की।
इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक दुआ की, जिसमें मुल्क के अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए प्रार्थना की गई।
गौरतलब है कि Association for Protection of Civil Rights (APCR) एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जो देश में संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों की रक्षा, कानूनी शिक्षा, कानूनी सहायता और संविधान जागरूकता के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है।

