मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ पाल होली के अवसर पर अपने घर कस्बा मदनापुर आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने दो चचेरे भाइयों और एक बहन के साथ कार से जलालाबाद की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि थाना मदनापुर क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई और दूर जाकर जा गिरी। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

