असलतपुरा में रोज़ा इफ्तारी का आयोजन, रवि चौधरी ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

असलतपुरा में रोज़ा इफ्तारी का आयोजन, रवि चौधरी ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश | New India Times

पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर असलतपुरा स्थित भाई शहजाद कुरैशी के निवास पर भव्य रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि (27 विधानसभा ग्रामीण) रवि चौधरी शामिल हुए।

रवि चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी रोज़ेदारों के साथ रोज़ा इफ्तार किया और उपस्थित लोगों को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, तपस्या, भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब आपसी भाईचारे और सद्भाव की प्रतीक है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए रवि चौधरी ने समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु सिक्का (जिला उपाध्यक्ष), दानिश कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), गौरव कुमार (जिला प्रमुख महासचिव), शहजाद कुरैशी, कुक्कू चौधरी, मोहित ठाकुर (कार्यालय प्रभारी/सहायक), मुजाहिद हसन, शानू, सलमान, उसामा, वारिश, कम्मू, अतुल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश और प्रदेश की तरक्की, समाज में शांति और भाईचारे की कामना की तथा एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.