मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपभोक्ता अधिकार संगठन के पद अधिकारीगण अपनी उपभोक्ता जागरण की गतिविधियों के साथ साथ अब सामाजिक नवाचार कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी (भोपाल) के मार्गदर्शन अनुसार इस संगठन के पदाधिकारीगण द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को लालबाग के शमशान घाट में एक घंटे का सफाई अभियान में अपना श्रमदान अर्पित करेंगे।
संगठन की ओर से कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम महाजन (पत्रकार) ने बताया कि उपनगर लालबाग वार्ड क्रमांक 48 चिंचाला का शमशान घाट, जिसका नाम गंदगी के कारण समाचार पत्रों की सुर्खियों में बना रहता है। इस शमशान में जहां देखो वहां गंदगी ही गंदगी का अंबार लगा रहता है, जो स्वच्छ भारत अभियान पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है।
उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन(पत्रकार) ने बताया कि ग्राम चिंचाला से लेकर नगर निगम अंतर्गत आने वाले अनेकों वार्डो का एकमात्र शमशान घाट चिंचाला में स्थित है। इस शमशान घाट में कांटेदार पौधे घास बड़ी मात्रा में फैल गई है जहां समय रहते इस कांटेदार पौधे एवं घास को काटा जाना जरूरी है।
शमशान घाट दश क्रिया विधि के स्थान हेडपंप के पास बाल ही बाल पडे है गंदगी ही गंदगी का अंबार लगा है। उपभोक्ता अधिकार संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा 8 मार्च रविवार को (स्पेशल संडे) के रूप में शमशान घाट में सफाई अभियान के तौर पर श्रमदान करेंगे जिसमें लालबाग के अन्य स्वच्छता प्रेमी बंधु भी सम्मिलित हो सकते हैं।

