मुस्लिम मंसूरी पिंजारा वेलफेयर सोसाइटी के सम्मान समारोह में पत्रकार शकील खान मंसूरी का किया गया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िले के उपनगर लालबाग क्षेत्र के गुलाबगंज में मुस्लिम मंसूरी पिंजारा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार शकील खान मंसूरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शकील खान मंसूरी को झारखंड में राष्ट्रीय स्तर पर “झारखंड पत्रकार रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि के बाद मंसूरी समाज में खुशी की लहर देखने को मिली।

समारोह के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने शकील खान मंसूरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकार सोनू सोहले, वसीम मंसूरी, आरिफ मंसूरी, शेख रशीद उस्ताद, शेख गफूर साहब, शौकत खलीफा सहित लालबाग क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के विकास एवं एकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सोसाइटी अध्यक्ष साहिल हाश्मी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही लालबाग क्षेत्र में मात्र 1 रुपये में इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने निर्माणाधीन शादी हॉल का निरीक्षण भी किया और इसके जल्द पूर्ण होने की बात कही। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी समाजहित में अपने विचार रखे और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। समारोह का संचालन शेख जाबिर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वसीम मंसूरी ने किया।

यह सम्मान समारोह समाज में एकता, सहयोग और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक संदेश लेकर आया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article