गिरीश महाजन को चुनकर भेजने की गलती न करे : वी पी पाटील | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

गिरीश महाजन को चुनकर भेजने की गलती न करे : वी पी पाटील | New India Times

मैं बीजेपी मे था लेकिन RSS में नहीं , RSS में होता तो आज यहां आप सब के बीच न होता। गिरीश महाजन ने कहा कि वे संघ के तालीम में बने स्वयंसेवक हैं उन्होंने जानबूझकर गलती की अब हम सब उनको विधानसभा में चुनकर भेजने की गलती न करे ऐसी अपील ज्येष्ठ समाजसेवी वी पी पाटील सर ने जनता से की है। जामनेर में गिरीश महाजन के विरोध में संविधान प्रेमी नागरिकों ने आंदोलन किया।

गिरीश महाजन को चुनकर भेजने की गलती न करे : वी पी पाटील | New India Times

ज्ञात हो कि देवेन्द्र फडणवीस सरकार के मंत्री गिरीश महाजन द्वारा गणराज्य दिवस के अवसर पर नासिक मे दिए गए सरकारी भाषण मे संविधान निर्माता डॉ बाबा भीमराव आंबेडकर का ज़िक्र नही किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद वनकर्मी माधवी जाधव ने महाजन की मंशा और स्पीच की जमकर आलोचना कि। महाजन के प्रकरण ने जनता को अतीत में बीजेपी नेताओं द्वारा बहुजन महानायकों को लेकर दी गई हेट स्पीच को याद करने पर मजबूर कर दिया।

गिरीश महाजन को चुनकर भेजने की गलती न करे : वी पी पाटील | New India Times

महाजन ने अपनी गलती स्वीकार कर जनता से “माफ़ी” मांग ली है। बहुजन नेता एड प्रकाश आंबेडकर ने देवेन्द्र फडणवीस से मांग की है कि वे गिरीश महाजन को मंत्री मंडल से तत्काल हटा दे। महाजन की ऑन रेकॉर्ड 1100 और ऑफ रिकॉर्डेड 12 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़े आरोपों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आवाम को भौचक्का कर रखा है।

बीजेपी समर्थको ने महाराष्ट्र में सामूहिक अफ़सोस प्रोग्राम चलाकर गिरीश महाजन की सामाजिक समरसता का बखान किया। भगवान सोनवाने ने सरकार से मांग की है कि गणराज्य दिवस के मौके पर आयोजित तमाम समारोहो के मंच पर डॉ बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनिवार्य की जाए।

आंदोलन में किशोर तायड़े , प्रभाकर हिवाले , लता तायड़े , राहुल इंगले समेत सैकड़ो लोग शरीक हुए। भारत के संविधान और उसके निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर के बारे मे RSS बीजेपी की विचारधारा को लेकर बड़े बड़े विचारकों द्वारा तथ्यों और सबूतों के साथ हजारों किताबें लिखी जा चुकी है। स्वयं डॉ बाबा भीमराव जी द्वारा बहिष्कृत भारत में लिखे लेख , किताबें और प्रबंध उपलब्ध है।

By nit