इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

जिले के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर लगातार प्रयास कर रहे है इस हेतु वह लगातार किसी न किसी विद्यालय में पहुँचकर विद्यर्थियो को परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर अच्छी सफलता के गुर मंत्र सिखा रहे है।
इसी कड़ी में उन्होंने जबेरा के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर विद्यर्थियो को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के ट्रिक समझाए साथ ही उनके विभिन्न प्रश्नों के जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। इसी दौरान एक छात्रा के प्रश्न के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह हम बगैर नदी उतरे तैरना नही सीख सकते उसी प्रकार बगैर मेहनत एवं आत्मविश्वास के हम सफलता प्राप्त नही कर सकते इसके लिए आपको सर्वप्रथम अच्छी मेहनत और आत्मविश्वास मजबूत रखना होगा तभी आप अपने मन वांछित फल को प्राप्त कर पाएंगे।
कलेक्टर श्री कोचर के द्वारा सुझाये सुझावों से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखी ओर उनमें आत्मविश्वास उनकी तालियों की गड़गड़ाहट से झलका। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया। इसी दौरान उन्होंने विद्यालय को प्राप्त स्मार्ट क्लास बोर्ड का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्यालय की छात्र-छात्राएं सहित कन्या विद्यालय के प्राचार्य जवाहर प्रधान, पौड़ी हाइस्कूल प्राचार्य आर.के शर्मा, नीलिमा तिवारी, जी.पी झरिया, चित्तर ठाकुर, भानु प्रताप ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त अतिथि शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
