रमज़ान से पहले ज़रूरतमंदों को रोज़गार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रमज़ानुल मुबारक के पवित्र महीने का आग़ाज़ 18 फरवरी से होने जा रहा है। इस अवसर पर टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने एक बार फिर ज़रूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू करने की घोषणा की है। संस्था का उद्देश्य है कि लोगों को भीख पर निर्भर करने के बजाय उन्हें रोज़गार से जोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जाए।

रमज़ान से पहले ज़रूरतमंदों को रोज़गार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश | New India Times


टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश हर वर्ष रमज़ान से पहले ज़रूरतमंद, हुनरमंद और मेहनती महिलाओं व पुरुषों को रोज़गार से जोड़ने का कार्य करती है। मीडिया प्रभारी हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने बताया कि रमज़ान रहमत और बरकत का महीना है, जिसमें इबादत के साथ-साथ नेक कार्यों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसी भावना के तहत समाज के सहयोग से ज़कात, सदका और हदिया को सही दिशा में उपयोग कर ज़रूरतमंदों को रोज़गार उपलब्ध कराया जाता है।

रमज़ान से पहले ज़रूरतमंदों को रोज़गार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश | New India Times


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इस पहल के अंतर्गत करीब 40 ज़रूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को रोज़गार से जोड़ा गया था। महिलाओं को सिलाई, घरेलू उद्योग व अन्य स्वरोज़गार से जुड़ी सामग्री वितरित की गई, जबकि पुरुषों को फल-फ्रूट और रमज़ान से जुड़े अन्य छोटे कारोबार शुरू करवाए गए। आज वे सभी लोग अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

रमज़ान से पहले ज़रूरतमंदों को रोज़गार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश | New India Times

हाजी इमरान हारून ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि इस रमज़ान में ज़कात, सदका और हदिया सिर्फ़ वितरण तक सीमित न रहकर किसी ज़रूरतमंद को रोज़गार देने, घर बनाने, कारोबार से जोड़ने, बहन-बेटियों की शादी, नादार बच्चों की शिक्षा, यतीमों की कफालत और बेवाओं की मदद में खर्च किए जाएं।

टीम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने भरोसा दिलाया है कि इस वर्ष भी समाज के सहयोग से बड़ी संख्या में ज़रूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि रमज़ान का यह पवित्र महीना केवल इबादत का ही नहीं, बल्कि इंसानियत और समाज सेवा का भी पैग़ाम बन सके।