‘नशा मुक्त हो गांव हमारा’ अभियान के तहत कुशावदा में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चल रहे “नशा मुक्त हो गांव हमारा” सेक्टर स्तरीय अभियान के तहत नागदा सेक्टर-05 के ग्राम कुशावदा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशावदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर धार नारी शक्ति विकास नवांकुर के अध्यक्ष बालाराम चौहान ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए विष के समान है, जो व्यक्ति को धीरे-धीरे पतन की ओर ले जाता है।

नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार की सुख-शांति छीन लेता है और परिवार को कर्ज के दलदल में धकेल देता है।

उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। प्रस्फुटन समिति की प्रेमलता जायसवाल एवं अर्जुन पवार ने कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

विद्यालय की शिक्षिका सुमन अलावा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में गुटखा, पाउच एवं तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय परिसर से ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया—

“नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है”,
“जो नशे को अपनाएगा, वह घर लौटकर नहीं आएगा”,
“बर्बादी का नाम है नशा, यही करता है दुर्दशा।”

इस अवसर पर सचिव अशोक जोशी, सुमन अलावा, प्रेमलता जायसवाल, राजू सिंह अखाड़े, मनु पाटीदार, भावना पाटीदार, सीमा चौहान, बसंताबाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article