प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सीए नितिन व्यास का सीकर दौरा, वरिष्ठ सीए प्रहलाद झूरिया का हुआ सम्मान | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सीए नितिन व्यास मंगलवार को सीकर दौरे पर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संयोजक सीए सुनील मोर, प्रदेश महासचिव सीए संजय कुमावत, प्रदेश सचिव सीए राहुल मोर एवं सीकर जिला अध्यक्ष सीए शाहिद कमाल मौजूद रहे।
सीकर पहुंचने पर सीए संदीप शर्मा, सीए नीतिश शर्मा, सीए इमरान रंगरेज, सीए महेंद्र कुमावत सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रहलाद झूरिया का सीए नितिन व्यास ने दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीए नितिन व्यास ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान के सभी जिलों में सीए प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही आयकर, जीएसटी एवं अन्य व्यापारिक अधिनियमों में व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की जाएगी।
उन्होंने सभी सदस्यों से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने तथा आगामी शहरी निकाय व ग्राम पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान वरिष्ठ सीए प्रहलाद झूरिया ने सीए प्रकोष्ठ द्वारा राज्यभर में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। प्रदेश संयोजक सीए सुनील मोर ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को लेकर आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे तथा सीकर में सीए प्रकोष्ठ का एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गठाला से भी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.