समाजसेवी पंडित विपिन तिवारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

समाजसेवी पंडित विपिन तिवारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल | New India Times

करमा ब्लॉक अंतर्गत सिरसिया ठकुराई के जड़ेरुआं ग्राम पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के मड़िया प्रभारी पंडित विपिन तिवारी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद, बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

इस अवसर पर पंडित विपिन तिवारी ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीब लोगों को सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य वे निरंतर करते रहेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बहेरा ग्राम प्रधान पति धीरज सिंह, जड़ेरुआं ग्राम प्रधान राजकुमार, सभासद प्रभात पटेल, अजय गुप्ता, विनायक सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article