मजदूरी कर घर लौट रहा युवक 11 दिनों से है लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका; प्रशासन से बरामदगी की गुहार | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के चौधरी टोला वार्ड संख्या 12 के रहने वाले 32 वर्षीय सिद्धार्थ चौधरी पिछले 11 दिनों से लापता है। बेंगलुरू में मजदूरी करने के बाद वह 30 दिसंबर 2025 को घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था लेकिन अब तक अपने घर नहीं पहुंचा। इससे परिवारजन भारी चिंता व डर से ग्रस्त हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
बताया जाता है कि सिद्धार्थ चौधरी ट्रेन संख्या 03252 के कोच S-3, सीट नंबर 63 पर यात्रा कर रहा था। ट्रेन में बैठते ही उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि वह घर आ रहा है लेकिन उसके बाद से उनका मोबाइल बंद बता रहा है। उसका मोबाइल नंबर 9288543256 बताया गया है।
सिद्धार्थ के भाई सोनू चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सिद्धार्थ मजदूरी कर कुछ कमाई, मोबाइल और अन्य सामान के साथ घर लौट रहे थे। परिजनों को आशंका है कि रास्ते में उनसे लूटपाट की घटना हुई हो, या किसी ने नशा देकर उनके साथ अनैतिक कार्य कराया हो। परिवार को यह भय भी है कि कहीं उनकी हत्या कर सामान लूट न लिया गया हो।
परिवार ने घटना की सूचना पटना के दानापुर आरपीएफ थाने में दे दी है और प्रशासन, राज्य सरकार तथा रेलवे सुरक्षा बल से सिद्धार्थ को जल्द ढूंढ निकालने की अपील की है।
परिजनों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से भोजन तक नहीं कर पा रहे हैं और सिद्धार्थ के सकुशल लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि सिद्धार्थ सकुशल वापस घर लौटते हैं या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article