मेघनगर में रविवार को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में रविवार, दिनांक 11 को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। नगर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

मेघनगर में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नगर को भगवा ध्वजों से सजाया गया है। आयोजन स्थल दशहरा मैदान में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। बैठने के लिए सुसज्जित मंच, भोजन व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ताओं द्वारा समाज जागरण की दिशा में संबोधन दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं द्वारा पिछले कई दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में प्रतिदिन नगर में प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है।

आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई है। सम्मेलन के पश्चात समाजजनों का सामूहिक भोज भी आयोजित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article