टेंट हाउस ओनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर ने उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए समाजसेवी श्री महेंद्र जैन को सम्मान पत्र अवार्ड से किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के टेंट हाउस ओनर्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जिला बुरहानपुर के वरिष्ठ समाज सेवी, विधानसभा, लोकसभा चुनाव के मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर एवं SIR के वर्तमान में चुनाव आयोग एवं जिला कलेक्टर बुरहानपुर हर्ष सिंह द्वारा नियुक्त डिस्ट्रिक्ट आईकान महेंद्र जैन को उनके द्वारा दी गई निस्वार्थ उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए सम्मान पत्र अवार्ड से टेंट हाउस ओनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर ने शाल श्रीफल, हार व प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया।

सम्मान अवसर पर टेंट हाउस ओनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के अध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव सुनील सलूजा, संरक्षक दिलीप कुचेकर,शिवा पाटिल व एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

सम्मान मिलने पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के डॉ किरण सिंह, डॉ फौज़िया सोडावाला, डॉ हर्ष वर्मा , शोभा चोधरी , सुनील सलुजा , कैलाश अग्रवाल , हरिओम अग्रवाल , रजनी गट्टानी , मनोज तीर्थानि, आशा तिवारी, मेहुल जैन, सैयदा सुमेरा अली,अरुण जोशी महाराज , आर एस ठाकुर , रविन्द्र महाजन , देवचंद शर्मा , डॉ रमेश शर्मा धुआंधार, भावेश महेश्वरी , सदाशिव गुप्ता , राकेश राठोर , डॉ अशोक गुप्ता , महावीर प्रसाद बांदिल के साथ-साथ अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाईयां प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article