ओपन जिम का घटिया निर्माण उजागर: मशीनें हिलने लगीं, हादसे का बढ़ा खतरा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) डुंगरिया नंबर-4 के पास मैदान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (कन्हान क्षेत्र) जीएम ऑफिस के ठेकेदार द्वारा लगभग 8 महीने पहले सीएसआर (निगमित सामाजिक दायित्व) के तहत ओपन जिम बनाया गया था।

लाखों रुपए की लागत से बनी इस ओपन जिम में घटिया निर्माण कार्य के कारण मात्र 8 महीनों में ही कई मशीनें जमीन से उखड़ने और हिलने लगी हैं। रहवासी ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने निर्माण में लापरवाही बरती, जिसके चलते जिम की मशीनें कमजोर हो गईं और हादसे का डर लगातार बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिम पर एक्सरसाइज करने के दौरान मशीन गिरने की आशंका रहती है। लोग मजबूरी में हिलती-डुलती मशीनों पर व्यायाम कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने डब्ल्यूसीएल प्रबंधन, अधिकारियों और इंजीनियरों से आग्रह किया है कि मामले पर तत्काल ध्यान दिया जाए, खराब मशीनों की मरम्मत कराई जाए और सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article