अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त, रेत तस्करों में हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर, नायब तहसीलदार मोहित बोरकर और नायब तहसीलदार संजय मसराम की टीम ने उमरडी क्षेत्र में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते हुए पाई गईं।

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में लगभग तीन घन मीटर रेत भरी हुई थी। इनमें दो नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल थे। प्रशासन ने सभी वाहनों को जब्त कर जुन्नारदेव थाना परिसर में खड़ा कराया है।

लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिलने पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई, जिससे रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article