57 बार रक्तदान कर चुके हैदर अली की कहानी उनकी ज़ुबानी | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

57 बार रक्तदान कर चुके हैदर अली की कहानी उनकी ज़ुबानी | New India Times

अभिनेता हैदर अली बताते हैं कि वे समाजसेवा के साथ-साथ फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम करते हैं। उन्होंने याद किया कि जब वह दिल्ली में थे, तभी उनके पिता अचानक लापता हो गए। अपने पिता की तलाश में वह उनकी तस्वीर लेकर टीवी सीरियल वालों के पास पहुँचे और तस्वीर दिखाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा— “हम आपके पिता की फोटो टीवी पर दिखा देंगे, लेकिन आप इतने स्मार्ट हैं, आप खुद टीवी सीरियल में काम क्यों नहीं करते?”

57 बार रक्तदान कर चुके हैदर अली की कहानी उनकी ज़ुबानी | New India Times

यहीं से हैदर अली के अभिनय सफ़र की शुरुआत हुई। उन्होंने ऑडिशन दिया और टीवी सीरियल में पहला रोल मिल गया। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें — शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, भूल भुलैया 3, लव की अरेंज मैरिज, बुंदेलखंड कॉटेज, मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड, KGN, दो पहिया और हाल ही में प्रकाश झा निर्देशित फिल्म “जनादेश” शामिल हैं।

57 बार रक्तदान कर चुके हैदर अली की कहानी उनकी ज़ुबानी | New India Times

हैदर अली के अनुसार वह अब तक 20 फिल्मों में काम कर चुके हैं और 57 बार रक्तदान कर समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस कार्य के लिए उन्हें अभिनेता राहुल रॉय, आर्यन वैद, अमन वर्मा, अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, टीना दत्ता, निदेशक राजेश मित्तल, राम बुंदेला, समीर खान, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ (समाजवादी पार्टी), साथ ही झाँसी के DM, CMO, CMS, डॉक्टर गुप्ता और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा शील्ड, सर्टिफिकेट, मैडल, शाल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही में निर्देशक समीर खान ने उन्हें 57 बार रक्तदान करने पर सम्मान-पत्र प्रदान किया। हैदर अली का कहना है कि उनका एक सपना अभी बाकी है— जैसे अच्छे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों को सम्मानित करते हैं, वैसे ही उन्हें भी समाजसेवा और रक्तदान के लिए सम्मान मिले। उन्हें विश्वास है कि उनका यह सपना एक दिन ज़रूर पूरा होगा।

उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म KGN, जिसके निर्देशक जगमिंदर सिंह हुंडल (जग्गी सर) हैं, अब प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने एक अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है और सभी से इसे ज़रूर देखने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article