दोस्तों के साथ टू-व्हीलर चोरी कर बेचता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे तथा एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों, बिना परमिट वाहनों और चोरी की घटनाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत एसडीओपी सुनील बरकड़े के मार्गदर्शन में थाना जुन्नारदेव प्रभारी राकेश बघेल ने विशेष कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

(1) प्रार्थी देवेन्द्र नागवंशी ने 21 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर 2025 की रात उसकी होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल क्र. MP-28 MY-6503 घर के सामने से चोरी हो गई। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 447/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

(2) इसी प्रकार प्रार्थी नरेन्द्र साहू/गोकुल साहू निवासी ग्राम मोयारी ने बताया कि 04 अक्टूबर 2025 को उसकी होंडा CD-110 मोटरसाइकिल क्र. MP-28 MZ-6032 बाजार से चोरी हो गई। इस मामले में अपराध क्र. 452/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर थाना प्रभारी राकेश बघेल, उप-थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे एवं टीम ने आरोपी साहिल उर्फ हसीब अंसारी (25), निवासी कोल्हिया डुंगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसने 04 अक्टूबर को जुन्नारदेव बाजार से तथा 20 नवंबर को अपने साथियों दीपक और नागले के साथ दूसरी मोटरसाइकिल चोरी की। साथ ही, उसने होशंगाबाद, सीहोर और बैतूल जिलों से भी 4 मोटरसाइकिलें चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखने की बात कबूल की।

जुन्नारदेव पुलिस ने 26 दिसंबर 2025 को आरोपी के घर से 6 मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹4,50,000 आंकी गई। आरोपी साहिल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जिला जेल छिंदवाड़ा भेजा गया। उसके दो साथी दीपक और नागले फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उनसे पूछताछ में और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने की संभावना है।

जब्त मोटरसाइकिलों का विवरण (संक्षेप में):

होंडा साइन — थाना देहात नर्मदापुरम, क्र. MP-05 NA 1793

होंडा साइन — थाना जीआरपी आमला (बैतूल), क्र. MP-48 MS 2352

होंडा साइन — थाना कोतवाली होशंगाबाद, क्र. MP-04 VE 492

होंडा साइन — थाना पिपरिया नर्मदापुरम, क्र. MP-05 MH 8799

होंडा ड्रीम युगा — थाना जुन्नारदेव, क्र. MP-28 MY 6503

होंडा CD-110 — थाना जुन्नारदेव, क्र. MP-28 MZ 6032

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल, उप-थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे, सउनि राजकुमार कुमरे, प्र.आ. दिलीप उपाध्याय, विजेन्द्र बघेल, आ. रामावतार तिवारी, निलेश पाल, लखन धुर्वे, भगवान सिंह एवं संतोष धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.