मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
मस्जिद ताना गुजरी, अंडा बाज़ार बुरहानपुर के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थान मदरसा हज़रत अबूबकर सिद्दीक़ के तत्वावधान में 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को नमाज़-ए-ईशा के बाद इजलास-ए-आम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम मस्जिद के खादिम जनाब क़ाइम साहब की सरपरस्ती में तथा मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष अल्हाज सैयद फरीद सेठ साहब की सदारत में होगा।
जानकारी देते हुए हज़रत मौलाना अतीक अहमद फ़ैज़ी ने बताया कि इस आयोजन में हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद फ़ारूक़ नदवी “औलाद की तालीम व तरबियत” के विषय पर अपने विशेष अंदाज़ में जनता को संबोधित करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम से पहले, नमाज़-ए-मगरिब के बाद मदरसे के छात्र अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महिलाओं के लिए यूनिक पब्लिक स्कूल, अंडा बाज़ार में अलग व्यवस्था की गई है। यह जलसा समाज में दीन-ए-इस्लाम की तालीम और नैतिक (अख़लाक़ी) मूल्यों को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को इस्लामी तालीम, अच्छे आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना है, ताकि समाज और देश में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।
मदरसा प्रबंधन के साथ मोहम्मद इस्माइल इब्ने अब्दुल रशीद, अकरम साहब, सैयद इमरान, गुलाम महबूब, टीनू भाई, शेख शकील, नौशाद आलम, हाजी सादिक चौधरी, निजामुद्दीन, जमीलउद्दीन तथा एहले-मोहल्ला अंडा बाज़ार ने शहरवासियों और सर्वधर्म प्रेमी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस दीनी कार्यक्रम से फ़ैज़ हासिल करें।

