उच्च शिक्षा मंत्री से की गई जुन्नारदेव महाविद्यालय में नए विषय, खेल मैदान और बाउंड्री वॉल की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जो वर्तमान में छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर हैं, से बुधवार 24 दिसंबर को शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने मुलाकात की।

अध्यक्ष ने मंत्री को पत्र सौंपकर महाविद्यालय में नए विषय प्रारंभ करने, पदों का सृजन, खेल मैदान निर्माण और कन्या छात्रावास के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की, ताकि विद्यार्थियों के हित में सुधार किया जा सके।

पत्र में उल्लेख किया गया कि स्नातक स्तर पर कला संकाय में इतिहास और संस्कृति, तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमएच हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति, इतिहास और विज्ञान विषयों में एमएससी प्राणीशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, गणित और भौतिक शास्त्र प्रारंभ किए जाएँ। इससे आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

महाविद्यालय में निर्मित दो कन्या छात्रावास लगभग 8 साल से उपयोग में नहीं आ पाए हैं, जिसका मुख्य कारण बाउंड्री वॉल का अभाव बताया गया। अध्यक्ष ने बाउंड्री वॉल निर्माण की भी मांग की।

साथ ही उन्होंने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के खेल कौशल को देखते हुए आउटडोर खेल मैदान निर्माण की मांग की, ताकि विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें।
उच्च शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएँ शीघ्र ही प्रदान की जाएँगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.