इटवा में विशाल हिन्दू सम्मेलन: समाज की एकता और राष्ट्र निर्माण पर ज़ोर | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सेहरी खुर्द स्थित न्यू मॉडर्न पब्लिक परमहंस प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अवनीश ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता और संगठित राष्ट्र के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में निहित है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण तथा अपनी संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर भगवा ध्वजों और आध्यात्मिक नारों से गुंजायमान रहा।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा व संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला सह प्रचारक राहुल ने बताया कि इस प्रकार के सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, राम शंकर उपाध्याय, चंदन सिंह, पंकज तिवारी, सुनील उपाध्याय, सुनील मिश्रा, गिरजेश पाठक, राहुल, राकेश, श्यामलाल, नंदलाल सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article