मोहनलालगंज में नवनिर्मित मकान में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज के सिसेंडी के इमलियाखेड़ा गांव में चोरों के आतंक का मामला सामने आया है। पुलिस की नाक के नीचे एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

एसीडी पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित नवनिर्मित मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर कमरों के ताले चटकाकर पूरे घर की तलाशी ली।

सुबह जब मकान मालिक पहुंचे, तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर का नजारा चौंकाने वाला था—सारा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि कीमती गहने, कपड़े और जरूरी कागजात गायब थे।

पीड़ित मकान मालिक अनुज शुक्ला, मूल निवासी ग्राम चौपाई, जनपद उन्नाव, ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर मोहनलालगंज पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल और रिहायशी इलाके के पास हुई इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article