यातायात थाना प्रभारी द्वारा शहर के व्यस्ततम इलाकों में की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर का क्षेत्रफल सीमित होने के बावजूद भी यहां की अस्त व्यस्त यातायात को सुधारने के लिए यातायात विभाग अनेक बार प्रयास करता रहा है। लेकिन नागरिकों में भी जागरूकता का अभाव होने से यातायात व्यवस्था अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है।

हालांकि उसे सुधारने के भरसक प्रयास यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल द्वारा किए जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश बारवाल के द्वारा कमल चौक, मंडी चौक पर चालानी कार्यवाही की गई।

यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं अनुशासित बनाने हेतु सुनिश्चित व्यवस्थित बनाने के लिए स उ नि राजेश गढ़वाल, प्रधान आरक्षक हेमराज,प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक रामू भावेश के द्वारा समझाईश के साथ कार्रवाई भी की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article