प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0: 25 लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क एलपीजी पैकेज | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0: 25 लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क एलपीजी पैकेज | New India Times

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक गरीब परिवारों की महिलाओं को बिना किसी जमा राशि के 10 करोड़ 33 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिससे देशभर में स्वच्छ ईंधन तक पहुंच में व्यापक सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0: 25 लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क एलपीजी पैकेज | New India Times

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 25 लाख नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर कलेक्टर सतना श्री विकास सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, डीजीएम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जबलपुर समीर शुक्ला, सेल ऑफिसर सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीजीएम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जबलपुर ने बताया कि योजना के अंतर्गत वे महिलाएं पात्र होंगी, जिनके परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। आवेदकों की पात्रता वंचना घोषणा पत्र के आधार पर तय की जाएगी, जिसका सत्यापन जिला उज्ज्वला समिति द्वारा किया जाएगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में—

फोटो सहित केवाईसी फॉर्म

निवास प्रमाण पत्र (यदि आधार का पता वर्तमान पते से अलग हो)

परिवार संरचना दस्तावेज / राशन कार्ड या राज्य शासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र

आवेदक एवं परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार कार्ड

बैंक खाता विवरण

वंचना घोषणा पत्र

शामिल हैं। आवेदन फॉर्म सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर उपलब्ध हैं। पात्र आवेदक अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, ऑनलाइन पोर्टल अथवा नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत लाभार्थियों को नए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन के साथ निःशुल्क पैकेज प्रदान किया जाएगा, जिसमें बिना डिपॉजिट का सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड, निःशुल्क गैस चूल्हा तथा पहला रिफिल तेल विपणन कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

By nit